फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ईंट-भट्ठे से फिर मोबाइल चोरी, सोते मजदूर बने निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक ईंट भट्ठे पर मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने लेबर क्वार्टर में सो रहे मजदूरों के दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। खास बात यह है कि इसी भट्ठे पर डेढ़ माह पूर्व भी तीन मोबाइल चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन




राम ब्रिक फील्ड ईंट-भट्ठे के अकाउंटेंट जान मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भट्ठे पर मजदूरों के रहने के लिए लेबर क्वार्टर बने हुए हैं। बुधवार रात 11 से 12 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने क्वार्टर में सेंध लगाई और वहां सो रहे मजदूर धर्मेंद्र दानी व राजू चौधरी के मोबाइल फोन चोरी कर लिए।

तहरीर में बताया गया कि यह पहली घटना नहीं है। डेढ़ माह पहले इसी स्थान से तीन मोबाइल चोरी हुए थे। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से मजदूरों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने मंगलौर थाना प्रभारी से चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें