फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: महिला की मौत, अंतिम संस्कार से पहले पति की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर गांव में एक महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार से पहले मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति की पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन




बहादराबाद थाना क्षेत्र निवासी युवती की शादी चार साल पहले मतलबपुर गांव में हुई थी। कुछ दिन पूर्व महिला अपने मायके गई थी। वहां दो दिन पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मंगलवार शाम मायके पक्ष के लोग महिला का शव लेकर ससुराल, मतलबपुर गांव पहुंचे थे। गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह अंतिम संस्कार से पहले मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि महिला के साथ मारपीट की गई थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। इसी आरोप को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन




आरोप है कि इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने महिला के पति की पिटाई कर दी। इससे उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ससुराल पक्ष के आरोपों के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी और मामले की सूचना बहादराबाद थाना पुलिस को दे दी गई।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनोहर भंडारी ने बताया कि मायके पक्ष ने महिला के साथ मारपीट का आरोप लगाया है जिससे विवाद उत्पन्न हुआ। फिलहाल पति पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम बहादराबाद थाना पुलिस की ओर से कराया जाएगा। शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें