फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ताजिये की नपाई के दौरान हुए विवाद पर बोले विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मोहर्रम से पहले ताजिये की नपाई के दौरान हुए विवाद पर मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष होकर काम करने के बजाय सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि फिरोजाबाद में ताजिये की नपाई के दौरान जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं उन्होंने पूरे देश के मुस्लिम समाज को आहत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारी ने धार्मिक मर्यादाओं का सम्मान नहीं किया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
काजी निजामुद्दीन ने कहा प्रशासन का दायित्व सभी धर्मों और आस्थाओं का समान सम्मान करना है। यदि अधिकारी स्वयं धार्मिक मर्यादाओं का पालन नहीं करेंगे तो जनता का कानून और प्रशासन पर भरोसा कमजोर होगा। विधायक ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी अधिकारी की ओर से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें