फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने को विधायक और लोजमो ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दे रही आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती और लोकतांत्रिक जनमोर्चा (लोजमो) के संयोजक सुभाष सैनी ने समर्थन दिया। उन्होंने सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उनकी मांगों को जायज बताया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं लेकिन सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। विधायक ने कहा कि शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक से कार्यकर्ताओं को काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनके संबंध में फैसला लेने का अधिकार मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों को लेकर संघर्ष में साथ खड़ी रहेगी।

लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंदोलन करना पड़ रहा है। मोर्चा उनकी मांगों का पूरा समर्थन करता है और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगा। रुड़की ग्रामीण अध्यक्ष ममता पुरी ने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी होने तक धरना जारी रहेगा। एक दिसंबर से कार्यकर्ता चूल्हा-चौका लेकर तहसील पहुंचेंगी और अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगी। शहर अध्यक्ष अंजू शर्मा ने भी मांगें पूरी होने तक काम नहीं करने का ऐलान किया। इस दौरान सुषमा प्रजापति, अनुराधा कश्यप, अलका सैनी, साधना शर्मा, रीना वालिया, ममता देवी, साजिया परवीन, गीता माटा, निर्मल कुमारी, हेमलता और रेखा सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें