फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विकासनगर से लापता युवती स्टेशन पर मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर क्षेत्र से लापता युवती लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक युवक के साथ बैठी मिली है। लक्सर जीआरपी की सूचना पर विकासनगर पुलिस युवती के परिजन के साथ लक्सर पहुंची। युवती को उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन




जीआरपी के मुताबिक, पुलिस को सोशल मीडिया ग्रुप में देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के संबंध में सूचना मिली थी। जीआरपी थानाध्यक्ष संजय शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब वह प्लेटफार्म के अंत में बनी बेंच के पास पहुंचे तो यहां एक युवती और युवक बैठे हुए नजर आए। पुलिस को देख दोनों सकपका गए।



इस दौरान युवती के चेहरे का विकासनगर क्षेत्र से लापता हुई युवती की फोटो से मिलान किया गया तो युवती वही निकली। जीआरपी की सूचना पर विकासनगर थाना पुलिस युवती के परिजनों के साथ जीआरपी लक्सर थाने में पहुंची। उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज है। थानाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि युवती को उसके परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया। युवक को भी पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें