फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मां पर हमला करने वाला पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तलवार से हमला कर मां को घायल करने वाले पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
विज्ञापन




तांशीपुर निवासी लोकेश कुमार ने दो मई को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके बड़े पुत्र संजीवन ने हथियाथल निवासी एक युवती से 14 फरवरी को प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह से दोनों परिवार खुश नहीं थे। इसके चलते घर में रोज क्लेश रहता था। संजीवन के परिवार ने दोनों को अलग कर दिया था।



कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह लड़की मायके चली गई थी। 28 अप्रैल को उसका बेटा संजीवन अपनी पत्नी के साथ फिर गांव आया और अपनी मां से झगड़ा करने लगा। उसके बाद 29 अप्रैल को अपनी पत्नी को फिर उसके मायके छोड़कर 30 अप्रैल को घर आया। उस समय उसकी मां संतलेश ही घर पर अकेली थी और वह आठ हजार रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन


उसकी मां ने मना किया तो उसने घर में रखी तलवार से संतलेश की गर्दन पर वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलवार को कब्जे में ले लिया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। वहां अब भी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस आरोपी पुत्र की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
विज्ञापन




शुक्रवार देर शाम मुखबिर ने सूचना मिली कि आरोपी संजीवन गंगनहर पटरी पर तांशीपुर चौराहे पर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही आरोपी को बताए गए स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी संजीवन का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें