फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो साल बाद कलियर में मिले सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के लापता पिता

Thu, 19 Nov 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ में परिजनों से बिछड़ गए थे 65 वर्षीय बुजुर्ग
विज्ञापन

वीडियो कॉल पर पिता को देखते ही भावुक हुआ बेटा
पिरान कलियर। प्रयागराज कुंभ मेले में परिजनों से बिछड़े सीआईएसएफ में तैनात उपनिरीक्षक के पिता दो साल बाद पिरान कलियर में मिले। 65 वर्षीय बुजुर्ग दरगाह परिसर में रह रहे थे। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उनकी पहचान सामने आई।
विज्ञापन

एएचटीयू हरिद्वार और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार पुलिस के सहयोग से परिजनों का पता लगाया। वीडियो कॉल पर पिता को देखते ही सीआईएसएफ में तैनात पुत्र भावुक हो गए। सूचना मिलते ही परिजन हरिद्वार पहुंचे और पिता को अपने साथ ले गए। एएचटीयू की टीम दरगाह परिसर में जांच कर रही थी। इसी दौरान उन्हें करीब 65 वर्षीय एक बुजुर्ग मिले। पूछताछ में बुजुर्ग ने खुद को अजय पांडे और बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र का निवासी बताया। उन्होंने बताया कि वह गांव के लोगों के साथ प्रयागराज कुंभ मेले में स्नान करने गए थे जहां परिजनों से बिछड़ गए। बुजुर्ग की आपबीती सुनने के बाद टीम ने कुटुंबा थाना पुलिस से संपर्क किया। बुजुर्ग का नाम और फोटो भेजकर उनकी पहचान की पुष्टि कराई गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस के माध्यम से परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई। पिता के मिलने की सूचना मिलते ही बेटा कलियर पहुंचकर पिता से मिला। परिवार ने हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग को सीआईएसएफ में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात उनके बेटे अंकित और अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें