फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भोगपुर में 20 लाख से शुरू हुआ सीसी सड़क निर्माण

Thu, 19 Nov 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल से रास्तों पर भरा था पानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया शुभारंभ
विज्ञापन


सुल्तानपुर। भोगपुर गांव में पिछले करीब एक साल से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत की ओर से गांव के जलभराव वाले रास्तों पर 20 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बता दें कि भोगपुर गांव के कुछ रास्तों पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। रास्तों पर पानी भरा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। खासकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता था। इस पर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से समस्या के समाधान की मांग की थी। जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जलभराव वाले स्थानों पर सीसी सड़क निर्माण कराने की बात कहीं थी। उन्होंने बताया कि गांव में कुछ स्थानों पर रास्ते काफी गहरे होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। ऐसे स्थानों पर करीब 20 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को जलभराव और आवागमन की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें