फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने परिजनों को बनाया बंधक, लूटपाट

Mon, 03 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
 बदमाशों ने बीती रात एक घर में घुसकर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्ध दंपत्ति और उनकी पुत्रवधू को मारपीट कर घायल कर लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरम निवासी अंकित उर्फ मोनू एक कंपनी में कार्य करता है। रविवार को उसकी रात की ड्यूटी थी। करीब ढाई बजे तीन-चार बदमाश उसके घर में घुस आए। उस समय उनकी पत्नी रीता, पिता प्रेम सिंह और मां राजबाला घर पर ही थीं। बदमाशों ने तीनों को हथियारों के बल पर बंधक बना दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने तीनों की जमकर पिटाई की जिससे तीनों घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने उनका पूरा घर खंगाल डाला। बदमाश मौके से सोने चांदी के जेवरात और नकदी लूटकर ले गए। बदमाशों के जाते ही परिजनों ने शोर मचाया। इसके बाद अंकित को सूचना दी गई।

वह तुरंत अपने घर पहुंचा। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें