फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सफाई कर्मचारियों के साथ बदसलूकी, धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में सफाई को लेकर विवाद हो गया। ढंडेरा में सफाई कर रहे कर्मचारियों के साथ एक महिला समेत दो युवकों ने बदसलूकी कर दी। वाल्मीकि समाज ने कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है।
विज्ञापन




ढंडेरा नगर पंचायत के राजारानी विहार में सोमवार सुबह कुछ कर्मचारी सफाई कर रहे थे। इतने में एक महिला घर से बाहर आई और उसने सफाई कर्मचारियों को आवाज देकर कहा कि जिस घर के बाहर वह सफाई कर रहे हैं, उससे पहले वह उसके घर के बाहर की सफाई करे। इतने में सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वह क्रमवार सफाई कर रहे हैं। इतने में महिला के साथ दो अन्य युवक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सफाई कर्मचारियों से गाली-गलौज कर दी।

विरोध करने पर तीन ने सफाई कर्मचारियों को जातिसूचक शब्द कहे। साथ ही धमकी भी दी। इससे नाराज होकर सफाई कर्मचारी और वाल्मीकि समाज के लोग सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर धरने की भी चेतावनी दी है। वहीं, कोतवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें