स्कूल के बाहर तंबाकू बेचना तीन लोगों को भारी पड़ गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने स्कूल गेट पर ठेेली लगाकर नशा बेचने वालों के चालान कर दिए हैं। गंगनहर पुलिस को सूचना मिली कि डीएवी स्कूल के बाहर कुछ लोग ठेली लगाकर सिगरेट, तंबाकू आदि नशीले पदार्थ बेच रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन दुकानों पर छापा मारा। पुलिस ने शिवपुरम निवासी केदारनाथ, कालूराम क्वार्टर निवासी आकाश गिरी और गांधीनगर निवासी रोहित सिंह को गिरफ्तार किया। साथ ही उनका सामान भी जब्त किया। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया है। साथ ही चेतावनी दी कि आगे से स्कूल के बाहर नशीले पदार्थ बेचे तो मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मा.सि.रि.