फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऑनलाइन स्कीम का झांसा देकर महिला से 37 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की ऑनलाइन खरीदारी करने पर पुराने ग्राहक के लिए स्कीम का हवाला देकर 37 हजार रुपये ठग लिए गए। छूट पाने के लिए महिला ने मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक किया तो रकम निकल गई। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी रितु का शहर के एक बैंक में खाता है। महिला काफी समय से ऑनलाइन शॉपिंग करती है। महिला ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन मोबाइल खरीदा था। महिला के मोबाइल पर सोमवार सुबह कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बोल रहा है।



कंपनी से नियमित ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए एक स्कीम शुरू की गई है। इसमें कंपनी की तरफ से ऑनलाइन शॉपिंग पर अपने ग्राहकों को 30 से 40 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। उसने बताया कि कंपनी की यह स्कीम पुराने ग्राहकों के लिए है। उसने बताया कि कंपनी की इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन


उसने महिला के मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज दिया। लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से 37 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। मैसेज आने पर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रकम वापस कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



भूमि के विवाद में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार



रुड़की। सालियर गांव में विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर एक व्यक्ति ने झगड़ा कर लिया। इससे मौके पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार इस विवादित भूमि पर सोमवार को मकान के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। इसे लेकर गांव के ही इसरार का दूसरे पक्ष के जाबिर के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आपस में गाली गलौज शुरू हो गई।आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगाें ने बीचबचाव का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसपर पुलिस ने इसरार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें