फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों को अपने अधिकार जानना जरूरी

विज्ञापन
भगवानपुर थाने में अल्पसंख्यकों की बैठक लेते थानाध्यक्ष पीडी भट्ट। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कोतवाली मंगलौर में अल्पसंख्यक दिवस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों व योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। तय कार्यक्रम में घंटों इंतजार करने के बाद भी चंद लोग ही उपस्थित हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंगलौर कोतवाली के प्रांगण में अल्पसंख्यक दिवस का आयोजन किया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को अल्पसंख्यकों के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यकों के लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। अल्पसंख्यकों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। अल्पसंख्यक आयोग की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए अनेक छात्रवृत्ति सहित अन्य योजनाएं हैं जिनका अधिकतर लोगों को पता नहीं है। अल्पसंख्यक आयोग व राज्य व केंद्र सरकारें भी समय समय पर इन योजनाओं का प्रचार प्रसार करती है ताकि समाज के लोगों तक ये योजनाएं पहुंच सके। हालांकि कार्यक्रम में घंटे इंतजार करने के बाद भी चंद लोग ही पहुंच सके। इस अवसर पर शहजाद, सलीम, इकबाल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें