फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुराचार के  दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
लंढौरा। चार साल की मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि भी हो गई है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे लंढौरा क्षेत्र के गाधारोणा निवासी दो युवक किरन और राहुल ने एक चार साल की बच्ची को बहला फुसलाकर दुराचार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं। मंगलवार को देर शाम करीब सात बजे दोनों आरोपी खेत में नशा कर रहे थे। वहीं एक ग्रामीण अपनी चार साल की बच्ची के साथ खेतीबारी में व्यस्त था। आरोप है कि इस दौरान दोनों आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर दूर ले गए।
विज्ञापन


इस दौरान खेतीबारी में व्यस्त उसके पिता की नजर भी नहीं पड़ी। घर लौटने पर बच्ची को न पाकर पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद रात करीब दस बजे परिजन बच्ची को तलाशने खेत में पहुंचे, जहां वह बेसुध पड़ी थी। इसके बाद उसे घर लेकर जाकर परिजनों ने पूछताछ की। बच्ची ने दोनों आरोपी युवकों की करतूत से परिजनों को अवगत कराया। इस पर परिजनों ने देर रात की पुलिस को आकर तहरीर दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देर रात ही दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


साथ ही बच्ची को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में भी बच्ची से दुराचार की पुष्टि हुई है। इसके बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। चौकी प्रभारी मनोहर सिंह के अनुसार कोर्ट से एक दिन की रिमांड मंजूर होने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपी शादीशुदा हैं और पिछले साल ही दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें