फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में आया मगरमच्छ, राहगीरों के उड़े होश 

Wed, 27 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
crocodile - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भिक्कमपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने रास्ते में बुधवार सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ कही से आकर रुक गया। जिसे देख रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण घबरा गये। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को किसी तरह स्कूल के दूसरी ओर बने तालाब में भगाया। साथ ही मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब 6 बजे भिक्कमपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने रास्ते में कहीं से एक विशालकाय मगरमच्छ निकल आया। जिसे देख रास्ते से गुजर रहे ग्रामीण बुरी तरह घबरा गये। घबराए ग्रामीणों ने जोर जोर से शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर दर्जनों लोग इक्कठा हो गये। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़वाये जाने के लिए वन विभाग के अधिकारी को सूचना दी। साथ ही ग्रामीणों ने लाठी-डड़ों से किसी तरह रास्ते में पड़े मगरमच्छ को तालाब में भगाया।

ग्रामीण योगेंद्र पंवार,  विनोद कुमार, राजूू कुमर, सुनिल कुमार, प्रीतम सिंह आदि का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग के एक ओर प्राथमिक विद्यालय है और दूसरी ओर तालाब जिसमें विशालकाय मगरमच्छ है। ग्रामीणों को भय है कि कही मगरमच्छ तालाब से निकलकर स्कूल में आने वाले छोटे बच्चों पर हमला न कर दें। 
विज्ञापन

- वनक्षेत्राधिकारी लक्सर दिगंबर भारती का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों को भिक्कमपुर भेजा गया था लेकिन उस समय मगरमच्छ तालाब के अंदर चला गया था। ग्रामीणों को कहा गया है कि जब भी मगरमच्छ तालाब से बाहर आये तो बताए उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें