फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कलियर में शामली के नाबालिग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर-धनौरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अयान (17) निवासी ग्राम उदपुर शामली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी नगर पंचायत पिरान कलियर अपने मामा के यहां रह रहा था। मंगलवार को वह बाइक से पीपल चौक से धनौरी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नूर बीबी दरगाह के सामने पहुंचा तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में अयान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सिविल अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान और उसके चालक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें