फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: हापुड़ पुलिस की लंढौरा में दबिश, जंगल के रास्ते चकमा देकर चोर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के हापुड़ जिले में चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने आई हापुड़ पुलिस को कस्बे से खाली हाथ लौटना पड़ा। आरोपी पुलिस को देखते ही जंगल के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फिर से दबिश की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कैराना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक कुछ दिन पूर्व हापुड़ क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने हापुड़ कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
जांच के दौरान हापुड़ पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी वर्तमान में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा में अपने एक रिश्तेदार के घर पर छिपा है। इसी इनपुट के आधार पर सोमवार देर शाम हापुड़ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर लंढौरा में बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस की आहट मिलते ही आरोपी सतर्क हो गया और पुलिस को चकमा देकर घर के पिछले हिस्से से जंगल की ओर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। लंढौरा पुलिस चौकी के उप निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि आरोपी के फरार होने के कारण पुलिस टीम को बिना गिरफ्तारी के ही लौटना पड़ा। पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें