II
I
I
I
Iसभी ने भागकर बचाई जान, फायरिंग करने और तमंचे हाथ में होने का बनाया वीडियो
I
Iखनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से केबल टूटने के विरोध पर की फायरिंग
I
I
I
Iखनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बिजली का केबल टूट गया। इस पर खेत में पानी दे रहे किसानों और मजदूरों ने विरोध किया। आरोप है कि खनन करने वालों ने उनपर फायरिंग कर दी। किसी तरह किसानों और मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है।
I
Iलक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खिताब गांव निवासी संदीप व मुकेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह खेत स्वामी दीपकांत के खेत में पानी दे रहे थे। शुक्रवार को खेत में पानी चला रहे थे। इसी बीच खेत के रास्ते से आरोपी खनन सामग्री से भरी ट्राॅली लेकर निकल रहे थे। इस बीच ट्रैक्टर-ट्राॅली से बिजली का केबल टूट गया। इस पर उन्होंने खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली निकाले जाने का विरोध किया।
विज्ञापन
I
I
I
Iआरोप है कि इस पर खनन माफियाओं ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और साथ मारपीट कर दी। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल की तो एक सिपाही मौके पर पहुंच गया। इसके बाद विवाद निपट गया और खनन करने वाले वहां से चले गए। इस बीच उन्होंने मामले की सूचना खेत स्वामी को दी। इस पर खेत स्वामी अपने भाई के साथ भी मौके पर आ गए।
I
Iआरोप है कि कुछ देर बाद खनन करने वाले बोलेरो में भरकर मौके पर आ गए और गाली-गलौज कर दी। साथ ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। किसी तरह उक्त लोगों ने भागकर जान बचाई और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बीच संदीप और मुकेश ने फायरिंग व हाथ में तमंचे लिए खनन माफियाओं की वीडियो बना ली। यह वीडियो पुलिस का उपलब्ध कराते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।I