फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे अस्पताल, संचालकाें को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसीएमओ के निर्देश पर सीएमएस ने किया नगर के पांच अस्पतालों का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

I
Iकिसी अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले तो कहीं एक भी मरीज नहीं था भर्ती, स्थिति गंभीरI
Iमुख्य चिकित्सा अधीक्षक के औचक निरीक्षण में नगर के पांच अस्पताल बिना रजिस्ट्र्रेशन के ही चलते पाए गए। कई अस्पतालों में डॉक्टर नहीं था तो कई जगह मरीज भी भर्ती नहीं थे। अधिकतर अस्पतालों में मानक पूरे नहीं मिले। गुस्साए सीएमएस ने अस्पताल संचालकों को फटकार लगाई। साथ ही सभी को शनिवार को सिविल अस्पताल में तलब किया है।I
Iनगर में निजी अस्पतालों की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। किसी अस्पताल में स्टाफ पूरा नहीं होने की शिकायत थी तो कहीं पर सभी सुविधाएं मौजूद नहीं होने के बावजूद पूरा पैसा वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. मनीष दत्त के निर्देश पर सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने टीम के साथ निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

I
Iइस दौरान टीम ने सबसे पहले सुनहरा रोड पर स्थित अस्पताल में छापा मारा। इस दौरान यहां न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न कोई मरीज मिला। यहां तक कि स्टाफ के सदस्य मौके पर कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा पाए। इसके बाद टीम दूसरे अस्पताल पहुंची, यहां भी कोई डॉक्टर नहीं था जबकि तीन मरीज भर्ती थे। ओटी के हालात भी बेहद खराब थे। अधूरी व्यवस्थाओं में उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाई।I
Iयहां से टीम रामपुर चुंगी स्थित अस्पताल में पहुंची, यहां भी डॉक्टर या मरीज नहीं था। पास में ही स्थित नर्सिंग होम में डॉक्टर तो मौजूद था लेकिन अस्पताल के पंजीकरण को लेकर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। हालांकि उन्होंने पंजीकरण के लिए आवेदन करने की बात कही। वहीं एक अस्पताल में भी दो मरीज भर्ती थे। इसमें एक महिला की डिलीवरी हुई थी। यहां मौजूद एक चिकित्सक ने अस्पताल के पंजीकरण कराए जाने को लेकर आवेदन करने की बात कही।
विज्ञापन

I
Iअस्पतालों की स्थिति बेहद खराब मिलने पर सीएमएस ने सभी अस्पताल संचालकों को फटकार लगाई। साथ ही सभी अस्पताल संचालकों को शनिवार को सिविल अस्पताल में तलब किया गया। उन्होंने अस्पताल के पंजीकरण, चिकित्सक और स्टाफ के स्ट्रक्चर की पूरी जानकारी लेकर आने को कहा है। सीएमएस ने बताया कि अस्पतालों की रिपोर्ट बनाकर सीएमओ हरिद्वार को भेजी जाएगी। इस दौरान टीम में तहसीलदार रेखा आर्य और दिव्यांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें