खनन करने वालों ने एक युवती के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है।
पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी मुस्कान ने पुलिस को बताया कि 17 मई की शाम के समय वह अपने साथी सोहेल के साथ रणसूरा गांव के पास पहुंची थीं। यहां कुछ लोग नदी में खनन कर रहे थे। जब वह नदी के पुल पर पहुंची तो यहां मौजूद तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
उसने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। मारपीट करने वालों में एक व्यक्ति फैजूल निवासी गढ़ी संघीपुर को उसने पहचान लिया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।