फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दूध सप्लाई कर रहे युवक पर हमला, 25 हजार लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iतांशीपुर के पास 10 से 15 युवकों ने युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला
I
Iयुवक को देहरादून में कराया गया भर्ती, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी तहरीर
I
I
I
Iदूध की सप्लाई करने वाले युवक को रास्ते में रोककर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि युवकों ने युवक की जेब में रखी नकदी भी छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तांशीपुर निवासी मोहम्मद हमदम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र अनस दूध सप्लाई करके पाडली मार्ग से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह तांशीपुर के पास पहुंची तो रास्ते में 10-15 युवकों ने उसकी बाइक रोक ली और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही जेब से मोबाइल निकालकर तोड़ दिया। आरोप है कि युवकों ने जेब में रखी करीब 25 हजार की नकदी भी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iशोर मचाने पर हमलावर लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस बीच उनके बेटे ने युवकों की पहचान कर ली। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए देहरादून के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही जिन युवकों पर आरोप लगा है उनकी भी तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें