फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जीआईएस सर्वे कर रही टीम के सदस्यों पर पैसे वसूलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iरामनगर में पहुंची टीम ने लोगों को हाउस टैक्स कम करवाने का लालच देकर ठगे पैसे
I
Iपार्षद ने नगर निगम पहुंचकर सहायक नगर आयुक्त से की मामले की शिकायत
I
I
I
Iनगर में जीआईएस मैपिंग का काम कर रही निजी कंपनी के सदस्यों पर लोगों ने अवैध तरीके से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। रामनगर के पार्षद ने सहायक नगर आयुक्त को शिकायतपत्र देकर सर्वे कर रही टीम पर कार्रवाई करते हुए वार्ड में टीम को अधिकारियों के बिना नहीं भेजने की मांग की। सहायक नगर आयुक्त ने जीआईएस मैपिंग कर रही टीम लीडर को तलब किया है।
I
Iनगर में केंद्र सरकार के निर्देश पर एजेंसी के माध्यम से जीआईएस मैपिंग सर्वे का काम चल रहा है। इस टीम को लेकर लोगों की शिकायत आ रही है कि टीम के सदस्य लोगों से अवैध वसूली कर रहे हैं। वहीं दो दिन पहले टीम रामनगर में पहुंची थी। आरोप है कि वहां टीम के सदस्यों ने गली नंबर-10 में कुछ लोगों को सर्वे के बाद हाउस टैक्स बढ़कर आने की बात कही। साथ ही उन्हें भ्रमित कर एक-एक हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोप है कि तीन लोगों से रुपये लेने के बाद किसी ने मामले की जानकारी पार्षद पंकज सतीजा को दी। मौके पर पहुंचे पार्षद ने टीम को घेर लिया। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति से लिए पैसे वापस कर दिए। शेष दो लोगों के रुपये देने का आश्वासन देकर लौट गए। मंगलवार को पार्षद पंकज सतीजा ने सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता से मिलकर मामले की शिकायत की।
I
Iउन्होंने मांग की कि टीम को अब वार्ड में नहीं घुसने दिया जाएगा। यदि टीम को सर्वे करना है तो अपने अधिकारियों को साथ लेकर आना होगा। मामले में सहायक नगर आयुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए टीम लीडर को तलब किया। साथ ही उन्हें मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

I
I
I
Iटीम लीडर ने लोगों से की पूछताछ
I
Iसहायक नगर आयुक्त के निर्देश पर टीम लीडर राजू सिंह शाम को नगर निगम के अधिकारियों के साथ रामनगर पहुंचे। वहां उन्होंने रामनगर के उन लोगों से पूछताछ की जिन्होंने टीम पर पैसे वसूलने का आरोप लगाया था। इस दौरान अन्य लोग जिनसे अलग-अलग समय में पैसे लिए गए थे, वह भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने टीम के सामने बताया कि उनसे पैसे लिए गए हैं। इस दौरान लोगों ने टीम द्वारा मांगे जा रहे रुपये की ऑडियो भी अधिकारियों को उपलब्ध कराई। टीम लीडर राजू सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी गई है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें