कलियर क्षेत्र के इमलीखेड़ा स्थित फोनिक्स कालेज में आयोजित सहज क्रिकेट व खेलकूद के दौरान खो-खो प्?
- फोटो : ROORKEE
निर्मला देवी सहज योग ट्रस्ट की ओर से भगवानपुर हरिद्वार मार्ग स्थित फोनिक्स कॉलेज में आयोजित सहज क्रिकेट एवं खेलकूद कार्यक्रम में सहज योग के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में रुड़की, हरिद्वार, लक्सर, भगवानपुर, झबरेड़ा समेत विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे सहजयोगियों ने विभिन्न खेल कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
रविवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ट्रस्टी जगपाल सिंह ने बताया कि सहज योग ध्यान केंद्र रुड़की एवं हरिद्वार की ओर से आयोजित खेलकूद कार्यक्रम से नई ऊर्जा का संचार होगा। स्टेट को-ऑर्डिनेटर धर्मेंद्र बसेरा ने कहा कि जब तक हमारे अंदर छिपी हुई कुंडलिनी शक्ति जागृत नहीं होती तब तक हम ईश्वरीय शक्ति से नहीं जुड़ सकते हैं। प्रदेश युवा को-ऑर्डिनेटर सतीश शर्मा ने कुंडली जागरण के लिए ध्यान की अनुभूति कराई। सहज योग से जुड़े भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने कहा कि ध्यान मन के विकारों को दूर कर मजबूती प्रदान करता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा और विचारों का आगमन होता है। उन्होंने समाज के हित में समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की जरूरत बताई। इस दौरान ध्यान की ऊर्जा के बाद सहजयोगियों ने क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी एवं बैडमिंटन आदि खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर हरिद्वार समन्वयक राजेश शर्मा, रुड़की समन्वयक कमल भटेजा, एसके जैन एवं अशित जैन आदि मौजूद रहे।