फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जिलेभर में फर्राटा भर रहे जातिसूचक शब्दों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आखिरकार यातायात पुलिस की नींद टूट ही गई। पुलिस ने शहर में ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिलेभर में दुपहिया और चौपहिया वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखना स्टेट सिंबल बना हुआ है। शहर से लेकर देहात तक ऐसे वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इसे लेकर अमर उजाला ने एक खबर प्रकाशित की थी। खबर में यातायात और सीपीयू पुलिस की खामियों को उजागर किया था। खबर छपने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अधिकारियों ने जिलेभर की पुलिस को 17 से 31 दिसंबर तक ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शनिवार को यातायात पुलिस ने भी शहर में जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से भी अधिक ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। यातायात निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि निजी वाहनों पर जातिसूचक शब्द या अन्य कोई प्रभावशाली शब्द लिखा मिलने पर चालान की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें