फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने नगर के भुरनी मार्ग पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले 112 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। पुलिस ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अमित निवासी लक्सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार और कांस्टेबल रियाज अली व किशोर नेगी के साथ नगर में गोवर्धनपुर मार्ग पर गश्त पर थे। इस दौरान भुरनी तिराहे के पास एक मेडिकल स्टोर पर संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर वह मेडिकल स्टोर पहुंचे। पुलिस को देखकर यहां मौजूद युवक इधर-उधर हो गए।

आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने काउंटर पर मौजूद एक पॉलिथीन को छिपाने का प्रयास किया। संदेह होने पर उन्होंने जांच की तो पॉलिथीन में 112 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें