फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सीएचसी में चिकित्साधिकारी से अभद्रता कर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्साधिकारी के साथ अभद्रता कर धमकी देने का मामला सामने आया है। चिकित्साधिकारी ने आरोपी के खिलाफ गाली-गलौज कर धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन




सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात डॉ. अनमोल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद थे। रात करीब सात बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने उनसे मिलने की बात कही। वह इमरजेंसी कक्ष से बाहर आए तो आरोपी व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली- गलौज करना शुरू कर दिया।



आरोपी ने उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी। यहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वापस चला गया। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। डॉ. अनमोल ने आरोपी पर उन्हें और परिजन को धमकी देने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें