कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोला फेंक प्रतियोगिता से किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में दीपांशु पंवार ने प्रथम, वंश पंवार ने द्वितीय और मोहम्मद अली ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में आध्या ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय और रिद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ब्रांच रनर-अप रही।
ऊंची कूद बालक वर्ग में सावन रावत प्रथम, मोहम्मद अली द्वितीय और आकाश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में दानिश अली ने प्रथम, दीपांशु ने द्वितीय और सावन रावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्पोर्ट्स अधिकारी मनोज कुमार सैनी ने बताया कि आज डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और 1500 मीटर रेस के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य यतींद्र गोयल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष सुशील कुमार, देवेंद्र भास्कर, जितेंद्र कुमार सैनी, संदीप श्रीवास्तव, रमन पाल, अखिलेश सैनी, विकास गौतम (विभागाध्यक्ष मानविकी विभाग), डॉक्टर अरविंद शर्मा सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्रों में अक्षय, अभिनव, श्रुति, प्रियंका, अंशिका धीमान, आदित्य वर्धन, प्रांजल, कन्हैया, वेदांत सैनी, हर्ष कश्यप, सृष्टि, आयुष आदि ने सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।