फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से जागरूकता को सड़क पर उतरे मेयर और एमएनए

विज्ञापन
रुड़की में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करती मुख्य नगर आयुक्त नुपूर वर्मा, मेयर गौरव गोयल ? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कोरोना महामारी के साथ ही डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम और मेयर ने सड़कों पर उतरकर लोगों को सावधान रहने की अपील की। साथ ही अपने आसपास स्वयं की जिम्मेदारी समझकर साफ सफाई रखने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

बुधवार को मेयर गौरव गोयल और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने सिविल लाइंस क्षेत्र से जागरूकता अभियान की शुरुआत कर व्यापारियों को पंपलेट बांटकर डेंगू से बचने की अपील की। इसके साथ ही दवा के छिड़काव भी किया गया। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जिस तरह से सावधानी बरती जा रही है, उसी प्रकार डेंगू मच्छर को नष्ट करने के लिए भी पूरी गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। कहा कि अपने घरों में किसी भी तरह की गंदगी न फैलने दें। आसपास में घरों में पानी को जमा होने से भी रोके। कूलर आदि की नित्य सफाई की जानी चाहिए और सड़े गले व कटे हुए फल सब्जी आदि से बचाव ही डेंगू से प्रमुख बचाव है। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, अमित कुमार, अंतरिक्ष जैन, आलोक सैनी, अनुराग कौशिक, मनोज कश्यप, अनुज सिंह, शिवम गोयल, अर्पित गोयल, अनूप शर्मा, नीरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें