फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर में कांवड़ पटरी पर बाइक फिसलने से राजमिस्त्री की मौत

Mon, 20 Jul 2026 08:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक हुए हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस कार्रवाई से परिवार ने किया इन्कार
विज्ञापन

मंगलौर। कांवड़ पटरी के रास्ते पुरकाजी से अपने घर लौट रहे राजमिस्त्री की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी और एक दो साल के पुत्र और छह माह की नवजात पुत्री है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलकपुरा निवासी राजमिस्त्री मुकर्रम (35) सोमवार को बाइक से पुरकाजी की ओर गया था। शाम के पांच बजे के लगभग जब वह वापिस लौट रहा था, तो लिब्बरहेड़ी के पास अचानक उसकी बाइक फिसल गई। हादसा इतना खतरनाक था कि मुकर्रम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव की शिनाख्त कराई। मृतक के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के लिए शव को अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से साफ इन्कार कर दिया। परिजनों के लिखित अनुरोध पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सुपुर्द कर दिया। परिवार में नौ जवान की मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें