फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नकाबपोश बाइक सवारों ने कार पर किए चार राउंड फायर

विज्ञापन
सुल्तानपुर में बाइक सवार बदमाशों के फायरिंग करने के बाद घटनास्थल पर खड़ी कार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बाड़ीटीप गांव के पास नकाबपोश हथियारबंदों ने बाइक पर सवार दो लोगों ने कार का पीछा कर चार राउंड फायर कर दिए। गोली कार की खिड़की में जा लगी जिससे कार में सवार दो महिला सहित पांच लोग बाल-बाल बचे। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस कार पर फायर करने वाले लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को डॉ. सुधीर चौधरी निवासी दाबकी लक्सर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह भिक्कमपुर गांव से अपनी सास बालेश देवी, शिला देवी, पूर्व ग्राम प्रधान भंवर सिंह और साला सुमित पंवार के साथ कार में अपनी सास बालेश देवी की आंखों की जांच कराने के लिए हरिद्वार अस्पताल गए थे। आंखों का चेकअप कराने के बाद सभी पांच लोग कार से शाहपुर, भोगपुर गांव के रास्ते होते हुए भिक्कमपुर गांव में जा रहे थे।

डॉ. सुधीर चौधरी ने बताया कि गाड़ी वह स्वयं चला रहे थे। उनके बराबर में आगे पूर्व प्रधान भंवर सिंह बैठे हुए थे। उनकी सास और एक दूसरी महिला के साथ उनका साला सुमित पंवार तीन लोग पिछली सीट पर बैठे हुए थे। जैसे ही बाड़ीटीप गांव पार किया तो पीछे से आई सिल्वर कलर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश हथियार बंद लोगों ने कार के बराबर में बाइक लगाकर चार राउंड फायर किए। गोली पीछे की साइड खिड़की में जा लगी।
विज्ञापन




गनीमत रहेगी गोली कार में सवार किसी को नहीं लगी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी ने बताया कि कार पर अज्ञात लोगों द्वारा बाड़ीटीप गांव के पास फायर करने का मामला संज्ञान में है। कार पर फायर करने वालों की तलाश की जा रही है।

सुल्तानपुर में बाइक सवार बदमाशों के फायरिंग करने के बाद घटनास्थल पर खड़ी कार। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें