फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाहिता से बदसलूकी, विरोध पर सास-बहू को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी और बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता की पिटाई कर दी। उसे बचाने आई विवाहिता की सास की भी आरोपी ने पिटाई की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता परिजन के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को शिकायत कर बताया कि 30 जुलाई की देर शाम को करीब सात बजे वह अपने घर में अपने कमरे में बैठी थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक वहां आया और गलत नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने उनके साथ छेड़खानी और बदसलूकी की। उन्होंने विरोध किया तो उसने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर उनकी सास घर के दूसरे हिस्से से वहां आई और उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उनकी भी पिटाई की ओर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें