फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने देवर पर मारपीट कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पति और सास के खिलाफ भी गाली-गलौज कर मारपीट करने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी की शादी क्षेत्र के एक ही गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष उसकी लड़की को परेशान करते आ रहे थे। मंगलवार को विवाहिता के साथ उसके देवर ने जबरदस्ती दुष्कर्म कर मारपीट की। इस घटना के बारे में जब पीड़िता ने अपने पति व सास को बताया तो उन्होंने उसकी तरफदारी के बजाय उल्टे पीड़िता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। ससुराल में कोई सुनवाई न होने पर विवाहिता ने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म कर मारपीट व गाली-गलौज करने की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पति व सास के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर मिलने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें