फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डेलनागांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालियों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, मायके पक्ष के दहेज के लिए बेटी की हत्या के आरोप मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के डेलना गांव निवासी राहुल की शादी लगभग चार साल पूर्व जिला सहारनपुर के थाना गागलहेड़ी के गडोला गांव निवासी जसबीर की पुत्री आशु से हुई थी। सोमवार रात को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने बिना मायकेवालों और पुलिस को सूचना दिए रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को किसी ने घटना की जानकारी मायके पक्ष को दी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वहीं, ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए। पुलिस ने श्मशान घाट पर जाकर छानबीन की और अवशेष को कब्जे में लिए। मायके पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। एसओ रविंद्र कुुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल, सास ममतेश, ससुर सुखबीर समेत अशोक, डिंपल, अनुज और एक अन्य पति के दोस्त के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा कि विवाहित के दो साल का बेटा भी है और वह चार माह की गर्भवती भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें