फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग की रचाई शादी, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस जांच में कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग के विवाह और उसके चार माह की गर्भवती होने की बात सामने आई है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने नाबालिग के परिजनों और उसके पति के खिलाफ जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन




मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की अपने पति के साथ सिविल अस्पताल रुड़की में जांच के लिए पहुंची थी। वहां अल्ट्रासाउंड के दौरान आधार कार्ड मांगे जाने पर डॉक्टरों को उसकी उम्र का पता चला। लड़की की उम्र 14 वर्ष होने और उसके गर्भवती होने की जानकारी मिलते ही डॉक्टरों ने तत्काल मंगलौर पुलिस को सूचित कर दिया।

डर के मारे दंपती बिना बताए अस्पताल से वापस अपने घर आ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जब लड़की के पति के घर उसके गांव पहुंची और उससे पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2025 में हुई थी। अब वह चार माह की गर्भवती है।
विज्ञापन




पुलिस ने जब लड़की के पिता से जन्म प्रमाणपत्र मांगा तो उन्होंने बताया कि पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण लड़की कभी स्कूल नहीं गई और उसका कोई जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनवाया गया है। जांच के दौरान पुलिस को लड़की का जो आधार कार्ड प्राप्त हुआ है उसमें उसकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2012 दर्ज है,जिसके अनुसार उसकी वर्तमान आयु 14 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि लड़की शारीरिक रूप से भी नाबालिग प्रतीत हो रही है।

कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि इतनी कम उम्र में नाबालिग का विवाह कैसे हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। पुलिस की ओर से लड़की के परिजनों और उसके पति से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें