डेलना गांव में हुई महिला की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी देहात से वार्?
- फोटो : ROORKEE
डेलना गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने के मामले में मंगलौर विधायक और ग्रामीणों ने एसपी देहात से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी देहात ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के डेलना गांव निवासी आशु की सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल पक्ष ने बिना मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया था। मंगलवार को सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे थे और हंगामा कर दिया था। साथ ही ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति राहुल, सास ममतेश, ससुर सुखबीर समेत अशोक, डिंपल, अनुज और एक अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने मामले में सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतका के पति और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन और ग्रामीण अनवर आर्य, मदन सिंह, राजवीर सिंह, सुशल कुमार, पंजाब सिंह, बॉबी, विकास कुमार, जसवीर ने एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात की। साथ ही जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।