फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी बंद होने से जगह-जगह सज रही सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रुड़की सब्जी मंडी के बंद होने के बाद कुछ व्यापारी अपनी सुविधाओं के अनुसार अलग-अलग जगह सब्जियों की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। इसके बाद फुटकर विक्रेताओं को सब्जियां व फल बेचे जा रहे हैं। इससे बाजारों में सब्जियां व फल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

11 अगस्त को रुड़की सब्जी मंडी में 13 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इसमें एक आढ़ती और बारह पल्लेदार शामिल थे। इसके बाद मंडी को 16 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया था। वहीं अस्थाई तौर पर मंडी को केएलडीएवी के मैदान में लगाने को लेकर स्वीकृति ली गई थी। हालांकि व्यापारी केएलडीएवी पीजी के मैदान में मंडी सजाने को तैयार नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने मंडी में तेरह लोगों के कोरोना संक्रमित होने के कारण एक सौ से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। इसकी अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। इस कारण मंडी को 18 अगस्त तक के लिए बंद किया गया है। मंडी के बंद होने के कारण कुछ व्यापारी अपनी सुविधा के अनुसार कई स्थानों पर सब्जियों की खरीद व ब्रिकी कर रहे हैं ताकि व्यापार को जारी रखने के साथ ही अपने साथ जुड़े किसान और फुटकर विक्रेताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इससे बाजार में भी सब्जियों व फलों की मांग लगभग सामान्य बनी हुई है। मंडी समिति के चेयरमैन योगेंद्र पुंडीर ने बताया कि कुछ व्यापारी अलग-अलग स्थानों पर व्यापार कर रहे हैं।
आज से खुलेगी मंडी, लेकिन आम आदमी को प्रवेश नहीं
रुड़की। प्रशासन ने रुड़की सब्जी मंडी को कुछ एहतियात के साथ आज (बुधवार) से खोलने का निर्णय लिया है, लेकिन अभी मंडी में आम आदमी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले दिनों रुड़की सब्जी मंडी में तेरह लोग कोरोना पॉजिटिव आने पर मंडी को 18 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया था। मंगलवार को मंडी खोलने की बाबत मंडी के चेयरमैन योगेंद्र पुंडीर व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल के बीच वार्ता हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि बुधवार से मंडी से कुछ एहतियात के साथ पर खोल दिया जाए। मंडी चेयरमैन ने बताया कि मंडी को बुधवार से खोल दिया गया है, लेकिन अभी मंडी को आम आदमी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें