श्री 1008 श्रीमज्जिनेंद्र ऋषभदेव जिनबिम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति कल्याण कामना महायज्ञ के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आदर्शनगर के अष्टापद द्वार में आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन गर्भकल्याणक उत्तर रुप का आयोजन किया गया। जिसके तहत शनिवार सुबह साढ़े छह बजे जाप्यानुष्ठान, सुबह सात बजे श्री जिनाभिषेक, सुबह साढ़े सात बजे नित्यार्चन एवं यागमंडल विधान का आयोजन किया गया। इसके बाद सुबह आठ बजे गर्भकल्याणक पूजन हुआ। जिसमें जाप और मंत्रोच्चारण हुए। सुबह नौ बजे उपाध्याय श्री के मंगल प्रवचन एवं साढ़े दस बजे शांति हवन हुआ। दोपहर के समय सीमंतन उत्सव गोद भराई का आयोजन हुआ। इसके बाद गर्भावरण क्रिया हुई। शाम के समय महाआरती एवं शास्त्र प्रवचन हुए। इस दौरान बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव प्रंधक समिति के अध्यक्ष साधुराम जैन, मंत्री प्रदीप कुमार जैन, कोषाध्यक्ष अवनीश कुमार जैन, मुख्य संयोजक अजय दिगंबर जैन, सुभाष चंद जैन एवं प्रद्युमन कुमार जैन आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
वेदी शुद्धि प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया
झबरेड़ा में श्री दिगबंर जैन मंदिर में श्री मज्जिनेंद्र वेदी प्रतिष्ठा शुद्धि कार्य पं. श्री पंकज कुमार जैन शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया। दो दिन तक चले कार्यक्रम में ध्वजारोहण, मंत्रों से वेदी शुद्धि आदि कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर अशोक कुमार जैन, सतेंद्र जैन, अतुल जैन, अनुज जैन, राकेश जैन, संजय जैन, प्रद्युमन जैन, रजनीश जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, नरेंद्र जैन, संजय जैन, अशोक जैन, अरुण जैन, अनिल जैन, मोहित जैन, नीरज जैन, भगवती जैन, पूनम जैन, सविता जैन, सीमा जैन, निधि जैन, शीला जैन आदि मौजूद रहे।