फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन सप्ताह पूर्व नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग की तलाश कर मेडिकल जांच के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

मंगलौर कस्बे के एक मोहल्ले से सात दिसंबर की शाम को छह बजे एक नाबालिग का दो युवकों ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। पिता की तहरीर पर अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक अपने साथ एक लड़की को लेकर गंगनहर पटरी पर लिब्बरहेड़ी गांव की ओर कही जाने की फिराक में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी युवक को नाबालिग सहित दबोच लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अरमान निवासी का अपहरण व पॉक्सो की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है। दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें