फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऊर्जा निगम ने 80 स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम की संयुक्त टीम ने लक्सर क्षेत्र छह गांवों में छापे मारे। इस दौरान 80 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। एक लाख से अधिक के बकायादारों के कनेक्शन काटकर विभाग ने उनके मीटर उतार लिए। विभागीय कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों और बकायादारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। विभागीय टीमों की छापे के दौरान ऐसे मामलों में कार्रवाई भी की जा रही है। मंगलवार सुबह ही देहरादून से पहुंची विजिलेंस और स्थानीय अधिकारियों की संयुक्त टीम ने लक्सर क्षेत्र के खेड़ी, जैनपुर, मखियाली, बसेड़ी सहित छह गांवों में छापे मारे।

इस दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा। सुबह की गई कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी करने वालों को भी संभलने का मौका नहीं मिला। ऊर्जा निगम के एसडीओ अमीचंद ने बताया कि मंगलवार को छह गांवों में कार्रवाई के दौरान 80 घरों व प्रतिष्ठानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन




बिजली चोरी में इस्तेमाल केबल जब्त कर लिया गया। विभाग की ओर से आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक लाख से अधिक के छह से अधिक बकायादारों के कनेक्शन काटने के साथ ही मीटर भी उतार लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें