फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नकदी संकट बरकरार

Wed, 21 Dec 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों में 40 दिन बाद भी नकदी संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी एक दो दिन और राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। स्थिति यह है कि एसबीआई मुख्य शाखा में अधिकतम चार हजार और पीएनबी मुख्य शाखा में पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं। अन्य बैंकों में स्थिति और भी खस्ताहाल है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर से देहात तक बैंकों और एटीएम में नकदी की मारामारी बनी हुई है। अधिकांश बैकों की शाखाओं में नो कैश का बोर्ड लग चुका है, जबकि एसबीआई और पीएनबी की मुख्य शाखा में बमुश्किल लोगों को काम चलाने लायक रकम दी जा रही है। अधिकतम सप्ताह में 24 हजार तक निकासी के निर्देश के बावजूद लोगों को इसके लिए सप्ताह भर लाइन लगानी पड़ रही है। बैंक अधिकारियों के अनुसार अभी एक दो दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है। एसबीआई मुख्य शाखा के स्पेशल असिस्टेंट वीके गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को कैश आने की उम्मीद है। इसके बाद शनिवार को लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी।

 पैसे लेने के लिए खानपुर और गोवर्धनपुर के बैकों में ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। पूरा दिन बैकों के बाहर ग्रामीणों की कतारें लगी रहीं।
बुद्धवार को गोवर्धनपुर और खानपुर में पीएनबी की शाखाओं में दिन भर क्षेत्रीय ग्रामीणों और किसानों का तांता लगा रहा।, जबकि खानपुर के भारतीय स्टेट बैंक प्रंबधन ने कैश नहीं होने का हवाला देते हुये नकदी देने से इंकार कर दिया था। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें