मंगलौर कोतवाली में पकड़ा गया युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाला आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है जबकि फरार चल रहे दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।
सोमवार देर शाम को मामूली लेनदेन को लेकर मोहल्ला मलानपुरा निवासी जिशान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मोहम्मद आरिफ निवासी मोहल्ला मलकपुरा और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी लंढौरा रोड पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लेनदेन को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने जिशान की गर्दन पर घूंसे मारे थे। इससे उसकी गर्दन टूट गई थी। लोगों को आते देख वह फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।