श्रीफाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से डेंगू के प्रति जागरुकता के लिए कार्यशाला हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने कंपनी कर्मचारियों को डेंगू के नियंत्रण और बचाव के संबंध में जानकारी दी।
डॉ. अनिल वर्मा ने डेंगू के लक्षण बताते हुए कहा कि डेंग गर्मी और बरसात के मौसम में पनपता है। इस रोग के लक्षण ठंड लगने के साथ तेज बुखार, सिर, मांसपेसियों और जोड़ों में दर्द, आंखों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, त्वचा पर लाल चकते पड़ना और उल्टी आना है। कहा कि पाठशाला, आंगन और घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें, छोटे गड्ढों को मिट्टी से भरें व बडे़ गड्ढों में मिट्टी का तेल यापेट्रोल 30 एमएल प्रति 100 लीटर पानी में सप्ताह में एक बार जरूर डालें। इस मौके पर कंपनी के मनीष श्रीवास्तव, अश्वनी शर्मा, राजवीर सिंह, तैमूर अली, राजकुमार, रजनीश आदि रहे।