फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल ने पिछले वर्ष का समस्त भुगतान किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। लक्सर शुगर मिल ने पिछले वर्ष का पूरा गन्ना भुगतान कर दिया है। मिल ने पिछले वर्ष का 32 करोड़ 56 लाख रुपये का भुगतान का चेक गन्ना समिति को भेज दिया है। अब समिति द्वारा भेजे गए भुगतान के चेक किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुगर ने विगत 19 नवंबर को अपना पेराई सत्र शुरू कर दिया था, लेकिन मिल द्वारा अभी तक किसानों का पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान नहीं किया गया था। इसके चलते किसानों द्वारा भुगतान किए जाने की मांग की जा रही थी। इस पर शुगर मिल ने सोमवार को अपने पिछले वर्ष का तमाम गन्ना भुगतान 32 करोड़ 56 लाख जारी कर दिया है। लक्सर शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक अजय खंडेलवाल ने बताया कि मिल द्वारा अपने पिछले वर्ष का गन्ना भुगतान का चेक गन्ना विकास समिति लक्सर को भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जनपद में लक्सर शुगर मिल ऐसी पहली शुगर मिल है, जिसने सबसे पहले अपना शत-प्रतिशत पिछला भुगतान किया है। लक्सर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक पवन ढींगरा ने बताया कि किसानों को चाहिए कि वे समिति द्वारा पर्ची जारी करने के तुरंत बाद चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करें। लक्सर गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव गौतम सिंह नेगी ने बताया कि शुगर मिल द्वारा भेजी गई चेक की राशि को किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसके बाद किसान अपने खाते से पैसा निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें