फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्सर-रुड़की मार्ग दिनभर रहा बंद

Tue, 28 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुड़की/ लंढौरा। लक्सर-रुड़की मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों और यात्रियों को सोमवार को फजीहत झेलनी पड़ी। रेलवे ट्रैक और स्लीपर बदलने के कारण मार्ग पर दो फाटक सुबह से शाम तक बंद रहे। ऐसे में वाहनों को कुंआखेड़ा होकर लक्सर भेजा गया। दूसरी ओर लक्सर से आने वाले वाहन भी कुंआखेड़ा होकर रुड़की पहुंचे। मालूम हो कि सोलानी पुल से कुंआखेड़ा जाने वाला मार्ग जर्जर और बदहाल है, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह आठ बजे रेलवे फाटक संख्या-507सी और 03सी बंद कर दिया गया। इस संबंध में दो दिन पूर्व रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर की ओर से एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था। इसके तहत सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक लक्सर-रुड़की मार्ग पर डोसनी और बहादरपुर रेलवे फाटक बंद रहा। इससे मार्ग पर चलने वाले सैकड़ों वाहनों के हजारों यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। मार्ग बंद होने के कारण अधिकांश वाहनों ने उक्त रूट पर वाहनों का संचालन ही बंद रखा, जो वाहन चले उसमें यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। रेलवे फाटक बंद होने से वाहनों का संचालन वाया कुंआखेड़ा किया गया। वहीं बड़ी संख्या में वाहनों को लक्सर-रुड़की रूट पर जाने के बद बहादरपुर रेलवे फाटक और डोसनी फाटक से वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा डोसनी, बहादरपुर, बसेड़ी, लक्सरी, मुटकाबाद सहित रेलवे फाटक के आसपास के गांवों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें गांव में पहुंचने और बस पकड़ने के लिए भी वाया लक्सर जाना-आना पड़ा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर विक्रम सिंह ने बताया कि क्षेत्र में रेलवे ट्रैक और खराब हो चुके स्लीपर बदलने के लिए रेलवे फाटक बंद कराया गया था। इस संबंध में पहले ही पुलिस-प्रशासन को सूचना दे दी गई थी। इस दौरान क्षेत्र में ट्रेनों को भी कॉसन से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें