फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से पीड़ित युवतियों ने लगाई इंसाफ की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने-अपने प्रेमी से परेशान दो युवतियों ने पुलिस के पास पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है। दोनों ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि प्रेमी अब शादी से मुकर गए हैं। दोनों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती ने बताया कि लॉकडाउन में उसकी मुलाकात मेरठ के मवाना निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच युवक उसे अपने साथ दिल्ली ले गया और वहां दोनों नौकरी करने लगे। आरोप है कि इस बीच युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब शादी का दबाव बनाने पर मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि चार साल पूर्व उसकी रिश्तेदारी में आने वाले लक्सर निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी।
दोनों की मुलाकात कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवक की सरकारी नौकरी लग गई और वह चला गया। आरोप है कि अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें