फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रेमी और उसके साथी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयुवती ने प्रेमी पर दुष्कर्म और साथी पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

I
Iयुवती का आरोप नाबालिग रहते समय दोनों आरोपियों ने वारदात को दिया था अंजामI
Iपुलिस ने प्रेमी पर दुष्कर्म और साथी पर दुष्कर्म के प्रयास व पॉक्सो में दर्ज किया केस
I
Iएक युवती ने प्रेमी और उसके साथी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि दोनों ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।I
विज्ञापन

Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस काे बताया कि करीब तीन साल पहले उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उस समय वह नाबालिग थी। आरोप है कि प्रेमी ने उसे मिलने के बहाने एक सुनसान जगह बुलाया था। इसके बाद प्रेमी ने डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। आरोप है कि उसके साथी ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। साथ ही विरोध करने पर मारपीट की थी। साथ ही घटना की बाबत किसी को बताने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि अब भी दोनों उसे लगातार धमकी दे रहे थे। इस पर पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि शाहनूर निवासी नगला इमरती, रुड़की पर दुष्कर्म और सलमान निवासी गांव जैनपुर झंझेड़ी, मंगलौर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास समेत पॉक्सो में केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें