फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन साल पहले कबाड़ में बेची बाइक, अब मालिक के पास पहुंचा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस के चालान भेजने पर बाइक स्वामी के उड़े होश, पुलिस को दी तहरीर



तीन साल पहले क्षतिग्रस्त हुई थी बाइक, इंश्योरेंस कंपनी ने कबाड़ में बेची थी

करीब तीन साल पहले सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को कबाड़ी को बेचने के बाद अब बाइक मालिक के पास चालान पहुंचा है। मालिक ने चालान देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कबाड़ी से जानकारी ली तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाइक मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौरी निवासी कंवर चंद ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने एक बाइक खरीदी थी। करीब तीन साल पहले कोर कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इंश्योरेंस कंपनी ने बाइक का इंश्योरेंस उन्हें दे दिया था। बाइक बहादराबाद निवासी एक कबाड़ी को बेच दी थी। अब कुछ दिन पहने उनके पास बिजनौर पुलिस की ओर से बाइक का चालान कटने की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस संबंध में कबाड़ी से जानकारी ली तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि कबाड़ी ने बाइक का इंजन किसी और बाइक में लगाकर कटान के लिए आई बाइक के कागजातों का इस्तेमाल किया है। बाइक मालिक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें