डेटिंग एप पर युवक एवं युवती के बीच दोस्ती के बाद घरवालों ने दोनों की सगाई करा दी लेकिन कुछ ही दिन बाद रिश्ता टूट गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों को थाने बुलाकर उनका समझौता करा दिया।
बहादराबाद थाना क्षेत्र की एक युवती एवं पानीपत के युवक के बीच डेटिंग एप पर दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। परिजनों की रजामंदी पर रिश्ता तय हो गया लेकिन इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया। पता लगने पर युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसी बीच मंगलवार को युवती सेना अस्पताल के पास आई हुई थी। युवक भी यहीं पर पहुंच गया।
Dehradun: नए अंदाज में दिखीं मंत्री रेखा आर्य, मैदान में उठाया बल्ला...युवाओं को दी नशे से दूर रहने की सीख
सेना अस्पताल के बीच दोनों के बीच बहस हो गई। युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में युवती ने रिश्ता तोड़ने की वजह नहीं बताई। साथ ही रिश्ते को आगे जारी रखने से साफ इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि दोनों के बीच लिखित समझौता कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।