फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पुत्र की चाहत में रचाई शादी, अब कर रहा प्रताड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
Iपीड़िता ने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर दर्ज कराया मुकदमा
I
I
I
I
I
Iयुवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि चार बेटियों के पिता ने पुत्र की चाहत में उससे शादी की थी। एक पुत्र होने के बाद अब वह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है।
I
I
I
Iलंढौरा चौकी क्षेत्र के मोहल्ला माता वाला हसन बाग निवासी शबनूर ने एसपी देहात को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 21 मई 2021 को धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार जनपद ऊधमसिंह नगर निवासी खलील अहमद के साथ हुआ था। इसमें उसके पिता ने हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ही आरोपी अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपीड़िता का कहना है कि लगभग एक वर्ष बाद 22 जून 2022 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। इस पर आरोपी पक्ष ने उससे उसका शिशु छीनने का प्रयास किया। उसे कहा कि यदि वह नवजात शिशु को उन्हें सौंप दे तो दहेज की मांग नहीं की जाएगी। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी उत्तराखंड पुलिस में तैनात है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहेज अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें