फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जुए में हारी मोटी रकम...गम सहन न हुआ तो मेरठ के युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग

Sun, 13 Apr 2025 01:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

मेरठ निवासी एक युवक जुए में मोटी रकम हार गया था। शनिवार दोपहर वह मंगलौर क्षेत्र के गांव लिब्बरहेड़ी के पास पहुंचा और गंगनहर में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुए में पैसे हारने के बाद मेरठ के एक युवक ने मंगलौर आकर गंगनहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से गंगनहर में डूब रहे युवक को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली ने बताया कि मेरठ निवासी एक युवक जुए में मोटी रकम हार गया था। शनिवार दोपहर वह मंगलौर क्षेत्र के गांव लिब्बरहेड़ी के पास पहुंचा और गंगनहर में छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Roorkee News: नामी होटल में पुलिस ने मारा छापा...चल रही थी रेव पार्टी, नशे की हालत में पकड़े कई छात्र
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गंगनहर में डूब रहे युवक को बाहर निकाला। बताया कि युवक की हालत को नाजुक देखते हुए उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना की बाबत युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने पर पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि देर शाम युवक की हालत में सुधार आने पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें